|
राष्ट्रीय विकास परिषद् (एन डी सी) ने २९ मई २००७ को हुई अपनी बैठक में यह संकल्प किया की राज्यों को उनके कृषि क्षेत्र के लिए और अधिक व्यापक बनाने की दृष्टि से कृषि जलवायुवीय स्थितियों, प्राकृतिक संसाधन सम्बन्धी मुद्दों और प्रौद्योगिकी को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार करने और पशुधन, कुक्कुट पालन और मत्स्यिकी को और अधिक पूर्ण तरीके से एकीकृत करने को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से एक नई अतिरिक्त केंद्रीय सहायता स्कीम (आर के वी वाई) शुरू की जाए |
|